BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए किए काबू

0
196

भारत-पाक सीमा महिंद्रा चौकी पर बी.एस.एफ. के जवानों ने 2 व्यक्तियों को पाकिस्तान से भारत में  जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. की महिंद्रा चौकी पर ड्यूटी कर रही बी.एस.एफ. की 71 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से कंडियाली तार के पार बुर्जी नंबर 120/21 पर पाकिस्तान की ओर  कुछ हलचल देखी।

इस दौरान बी.एस.एफ. के जवानों ने ए.एस.आई. बचन सिंह के नेतृत्व में फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानी युवकों को काबू किया गया जिनकी पहचान आबाद हसन पुत्र अहमद हसन उम्र 16 वर्ष और पीहद अब्बास पुत्र अहम इकबाल निवासी गोपी राय जिला कसूर पाकिस्तान के तौर पर हुई है। बी.एस.एफ. ने उक्त युवकों को काबू करके बी.एस.एफ. महिंद्रा चौकी में  पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें थाना सराय अमानत खां को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here