बॉलीवुड स्टार सोनू सूद कांग्रेस में होंगे शामिल ! मिलेंगे सिद्धू , चन्नी मिल चुके हैं

0
583

होशियारपुर। न्यूज़ डेस्क। कोरोनाकाल में लोगों की मदद करके चर्चा में आए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पंजाब की सियासत में अचानक यह सवाल तेजी से फैल गया है। पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिद्धू सोनू सूद से मिलने के लिए मोगा पहुंच सकते हैं।

सिद्धू के आने की खबर मिलते ही मोगा में सोनू के घर पर हलचल बढ़ गई है। बड़े-बड़े प्रशासनिक और पुलिस के अफसर वहां पहुंचे हैं और सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

आप में भी जाने की थी चर्चा
सोनू सूद शुक्रवार को ही चंडीगढ़ में CM चरणजीत चन्नी से मिले थे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी भी थे। यहां क्या बात हुई, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। मीटिंग और उसके ब्यौरे को कांग्रेस ने पूरी तरह से गुप्त रखा है। पूरे मामले पर कल सोनू सूद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। इससे पहले सोनू सूद को आप की तरफ से CM का चेहरा बनाने की भी चर्चा हो रही थी।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जानना चाहती है कि सोनू खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं या फिर परिवार का कोई सदस्य टिकट चाहता है। सोनू सूद मोगा के रहने वाले हैं, जहां उनकी बहन जमीनी तौर पर राजनीति में खूब सक्रिय हैं।

ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है सरकार!
सोनू सूद कोरोना काल के बाद खूब लोकप्रिय हैं। चर्चा यह भी है कि पंजाब सरकार उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है, ताकि हाल ही में लिए गए बिजली, पेट्रोल-डीजल से जुड़े फैसलों का प्रचार हो सके। सोनू पहले भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते पंजाब में कोरोना जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here