भाजपा ने किया अधिर रंजन का जबरदस्त पुतला फूंक प्रदर्शन

0
227

होशियारपुर:आज सुरेश भाटिया (बिट्टू ) जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में घंटाघर चौक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक जबरदस्त प्रदर्शन के दौरान अधिर रंजन चौधरी का पुतला फूंका गया। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्र वासियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पिछड़ों तथा महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच के चलते श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एन.डी.ए की तरफ से भारत के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया था। जिसका और भी बहुत से राजनीतिक दलों ने समर्थन किया, परन्तु कांग्रेस की महिलाओं तथा पिछड़ों के प्रति नकारात्मक सोच के चलते उन्होंने श्रीमती मुर्मू का विरोध किया। इसके परिणाम स्वरूप संसद में कांग्रेस के सांसद व नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति पद की गरिमा को गिराते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी की, जो कि किसी भी देशवासी की सहन शक्ति से बाहर है। अधिर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस के एक प्रतिनिधि के रूप में की है. जिसकी जिम्मेदार पूरी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने भी अधिररंजन को बचाने की कोशिश की जो कि उनके महिला होने के नाम पर धब्बा है। श्री सूद ने कहा कि सोनिया गांधी तथा कांग्रेस पार्टी को अधिररंजन द्वारा की गई टिप्पणी के प्रति देश से माफी मांगनी होगी तथा पार्टी से बर्खास्त करना होगा। अन्यथा भाजपा का प्रोटेस्ट चलता रहेगा। श्री सूद ने कहा कि पहले ही राजनीतिक पटल से लुप्त होती कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि उनकी गलतियों नीतियों के कारण ही देश के लोगों ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मौके पर करमवीर बाली, उमेश जैन, अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, मोहिंदर पाल सैनी, बब्बलू पूरी, अर्चना जैन, त्रिशला शर्मा, नरिंदर कौर,गुरमिंदर कौर, हेम लता विग, संजू अरोड़ा, चन्दर शेखर तिवाड़ी, पाल सिंह, बलवीर सिंह विरदी, अमरजीत सिंह लाडी, रवी कांत भल्ला, नीरज गैंद, अंकित नय्यर,निखिल गुप्ता, राजेश राजु, रिक्की कटारिया, हरीकृष्ण धामी, शंकर दास, भगत राम, हरमेश लाल शर्मा,राजेश शर्मा, सुदामा, शाम सूंदर सेठी, इंदरजीत, जसवीर कुमार, कुर्बान, अमन कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here