भाजपा गठबन्धन की सरकार पंजाब में आनी तय है

0
724

होशियारपुर : भाजपा गठबंधन के भाजपा के जिला प्रधान निपुण शर्मा, पंजाब लोग कांग्रेस के जिला  प्रधान गुलशन राय  पासी, संयुक्त अकाली दल के सचिव अवतार सिंह जौहल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार पंजाब में आनी लगभग तय हैं. पंजाब की जनता  कांग्रेस की गलत नीतियों व झूठे वायदों से  अब अच्छी तरह जान चुकी हैं  और पंजाब में कांग्रेस को चलता करने का मन बना चुकी हैं।  भाजपा की केन्द्र  सरकार की नीतियों से प्रभावित हो कर इस बार लोग भाजपा गठबंधन को बहुमत दिला कर पंजाब सरकार बनायेगें।  दिल्ली में आप की सरकार की झूठे वायदों वाली सरकार को पंजाब में कभी भी बर्दाश्त नहीं करें गें।  दिल्ली में नशा खत्म करने वाली सरकार ने हर गली में शराब के ठेके खुलवा दिये और नशों को और वदावा दे दिया जो दिल्ली में झूठे वायदे किये  व पंजाब में  क्या करेंगी।  किसानों के हितों की बात करने वाली भाजपा हमेशा ही लोगों की समस्याओं का ध्यान रखती हैं।  लोगों से कभी झूठे वायदें नहीं करती और लोगों के दुःख-सुख में हर समय साथ खड़ी होती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here