आखिर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ लेने के लिए ’16’ तारीख ही क्यों चुनी ?

0
465

होशियारपुर। न्यूज़ डेस्क। भगवंत मान 16वीं लोकसभा के सांसद 16 मई 2014 को बने थे और अब वह पंजाब की 16वीं विधानसभा के सीएम बने है। इसके लिए उन्होंने 16 मार्च 2022 का दिन तय किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मान की पहली कैसेट ‘गोभी दीए कच्चीए व्यापारणें आई’ साल 1992 में 16 मई के दिन ही रिलीज हुई थी. इसके अलावा उनकी कॉमेडी कैसेट ‘कुल्फी गर्मा-गर्म’ इसी साल (1992) 16 दिसंबर को आई थी जिससे उन्हें काफी सफलता मिली। भगवंत मान के राजनीतिक जीवन से इस नंबर का लिंक जोड़ें तो पता चलता है कि साल 2014 में 16 मई को ही वो पहली बार संगरूर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए थे। उनकी यह पहली चुनावी जीत थी, जो उन्हें 16वें लोकसभा चुनाव में हासिल हुई थी। माना जा रहा है कि इसी नंबर के चक्कर में भगवंत मान के सितारे बुलंद होते दिखाई दे रहे है। भगवंत मान के कई करीबी बताते हैं कि, मान इस नंबर को खुद के लिए लकी मानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here