पति-पत्नी के झगड़े के बाद बाप ने अपने 6 महीने के बच्चे का गला घोंट मार डाला

0
474

जीरकपुर : इंसान का गुस्सा खुद को ही नुकसान पहुंचाता है। इसका एक ताजा उदाहरण मोहाील के जीरकपुर में मिला है। यहां एक बाप ने गुस्से में आकर अपने बच्चे को जान से मार दिया। जीरकपुर के वीआइपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसाइटी में एक बेरहम बाप ने अपने 6 माह के मासूम बच्चे को जान से मार दिया। मासूम न कुछ बोल सकता था और न ही अपने बेरहम बाप से खुद को बचा सकता था। पति पत्नी के झगड़े के बाद आरोपित बाप ने बच्चे का मुंह व गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, जिसकी बलि उनका मासूम बच्चा चढ़ गया। पुलिस ने मृतक बच्चे कि मां कि शिकायत पर आरोपित पिता के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है। अभिषेक शर्मा आइटी पार्क में साफ्टवेयर डेवलपर है। एचएचओ जीरकपुर दीप इंदर बराड़ ने बताया कि आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।

कई महीनों से पति-पत्नी के बीच चल रहा था झगड़ा

मासूम सार्थक की मां नीतिका (26) ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 में अभिषेक शर्मा से हुई थी। अभिषेक मूल रूप से देहरादून उत्तराखंड का रहने वाला है। जनवरी 2022 में उनके घर बेटे ने जन्म लिया था। पति अभिषेक शर्मा की मार्च 2021 में चंडीगढ़ स्थित आइटी पार्क में एक कंपनी में साफ्टेवयर डेवलपर है। दोनों पति पत्नी जीरकपुर की पेंटा होम सोसायटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। नीतिका ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का आपस में झगड़ा रहता था। शनिवार -रविवार की छुट्टी होने के चलते 11 जून को वह अपने पति के साथ अपने ससुराल गई थी। जहां एक फंक्शन के दौरान उनका ससुराल परिवार के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नीतिका उसी  रात पति अभिषेक के साथ जीरकपुर लौट आई। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके पति ने उसे घर से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here