रयात-बाहरा में महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम किया गया आयोजित

0
388

होशियारपुर। सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर नालसा, नई दिल्ली की ओर से चलाए जा रहे पैन इंडिया जागरुकता व आउटरीच प्रोग्राम(2 अक्टूबर-14 नवंबर) आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी इस अभियान के अंतर्गत 2 पैरा लीगल वालंटियर्ज की ओर से भी गांवों में सैमीनारों का आयोजन किया गया, जिसमें 150 लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया।

– अलग -अलग गांवों में जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि इसी कड़ी में रयात -बाहरा इंस्टीट्यूट होशियारपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से कानूनी जागरुकता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 60 के करीब महिलाओं की ओर से भाग लिया गया। इस दौरान महिलाओं को और आगे बढ़ाने के लिए प्रचार किया गया व रिसोर्स परसन समाज सेवी अनीता कुमार व एडवोकेट आरती शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरुक किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर स्टेट वुमैन कमिशन की सदस्य किरण धामी, एडवोकेट हरजीत कौर, एडवोकेट मलकीत सिंह सीकरी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पंफलेट व महिला सशक्तिकरण कानूनी एक्ट्स की किताबें मुहैया करवाई गई। इस दौरान उनकी ओर से शामिल हुई महिलाओं को अथारिटी की ओर से सर्टिफिकेट भी दिए गए।
अपराजिता जोशी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सरकारी कालेज होशियारपुर का दौरा किया, जहां उनकी ओर से कानूनी जागरुकता प्रोग्राम नेशनल लीगल सर्विसेज के मौके पर बी.ए., एम.ए., व बी.एस.सी., के विद्यार्थियों को पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच सर्विसेज के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को श्रीमती पार्वती देवी महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में मैगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग विभागों की ओर से हिस्सा लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here