लुधियाना में एक 12 वर्षीय किशोर ने चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

0
571

लुधियाना : फुल्लांवाल इलाके में रहने वाले एक किशोर ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके इंसानिय को कलंकित किया है। बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो आरोपित फरार हो गया। अब बच्ची की मां के बयान पर थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया है।

फुल्लांवाल में रहने वाली महिला ने बताया कि उनके ही बेहड़े में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर उसकी चार साल के बच्ची को अपने पुराने घर में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। वह बच्ची को ढूंढ़ते हुए वहां पहुंची तो देखा कि बच्ची रो रही थी। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here