
विजय कुमार लाचोवाल को बनाया हर्दोखानपुर मंडल का उपाध्यक्ष

गठबंधन की जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिन रात करें कड़ी मेहनत – डा. घई
होशियारपुर, विधान सभा 2017 में भाजपा गठबंधन होशियारपुर में अच्छा प्रदर्शन कर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उक्त विचार जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने भाजपा कार्यालय में विजय कुमार लाचोवाल को हर्दोखानपुर मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को दिनरात कार्य करना है। उन्होंने पंजाब सरकार तथा केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर नवनियुक्त हर्दोखानपुर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार लाचोवाल ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों व सरकार के कार्यों को पूरे मंडल में जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला महासचिव गोपी चंद कपूर, हर्दोखानपुर मंडल अध्यक्ष जगतार सिंह, पूर्बी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, देहाती मंडल के प्रैस सचिव जौली, संदीप कौर, अजय कुमार, जसविंदर कुमार, जतिंदर कुमार, पवन कुमार, राज कुमार, भगत चरनजीत लाचोवाल, श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित थे।