होशियारपुर में 70वें गणतंत्र दिवस पर करवाए गये राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राज्यपाल, पंजाब ने लहराया तिरंगा –

    0
    148

    होशियारपुर (रुपिंदर )  पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी.सिंह बदनौर ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को बनाई रखने के लिए पंजाब राज्य का बहुत अहम योगदान है, क्योंकि पंजाब सरहदी राज्य है। पंजाब के राज्यपाल आज 70वें गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में करवाए गये राज्य स्तरीय समारोह के दौरान सूबा निवासियों को संदेश दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की, उपरांत परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिशनर श्रीमती ईशा कालिया और एस.एस.पी. श्री जे. एलनचेलियन भी थे।

            राज्यपाल श्री वी.पी.सिंह बदनौर ने देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि देते हुए फ़ौज के उन जवानों और अधिकारियों को भी नमन किया, जो देश की सरहदों पर मुश्किल हालात में अपनी ड्यूटी और फज़ऱ् निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पवित्र मौके पर और मान वाली बात है कि हम श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पूरे विश्व में मना रहे हैं। पंजाब सरकार की तरफ से ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ मुहिम चला कर एक अहम कदम उठाया गया है और राज्य को तंदुरुस्त और ख़ुशहाल बनाने के लिए हरेक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने न्योता देते हुए कहा कि पंजाब और देश को मज़बूत बनाने के लिए नयी सोच, लगन और देश भक्ति से हमेशा एकजुट और तत्पर रहना चाहिए।

    पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने होशियारपुर जिले के 570 जवानों को श्रद्धाँजलि देते हुए कहा कि इन शूरवीरों ने विभिन्न लड़ाईयों में अपने बलिदान दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिले के हिस्से 397 वीरता पुरस्कार भी आए हैं, जो मान वाली बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी होशियारपुर की अलग पहचान है। देश के बटवारे के बाद लाहौर से आई पंजाब यूनिवर्सिटी 1962 तक होशियारपुर के सरकारी कालेज में चलती रही है और बहुत सी शख्सियतों ने इस यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करके विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम चमकाया है।

    इस मौके पर माननीय राज्यपाल जी के धर्म पत्नी श्रीमती अलका सिंह, मुख्य सचिव पंजाब श्री करन अवतार सिंह, डी.जी.पी. पंजाब श्री सुरेश अरोड़ा, कमिशनर जालंधर डिविजऩ श्री बी. पुरूशारथा भी मौजूद थे।

    पंजाब के राज्यपाल ने आज राज्य स्तरीय समारोह में शिरक्त करने से पहले वार मेमोरियल होशियारपुर में शहीदों को श्रद्धाँजलि भी दी। समारोह के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से एक निवेकली पहल की गई, जिसके अंतर्गत माननीय राज्यपाल जी के संदेश को संकेतक माहिर की तरफ से संकेतक भाषा में श्रवण से असमर्थ दिवयांगजनों तक पहुँचाया गया। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के सहयोग के साथ संकेतक भाषा माहिर श्री पंकज शर्मा की तरफ से संकेतक भाषा का प्रयोग किया गया।

    समारोह के दौरान श्री वी.पी.सिंह बदनौर की तरफ से आज़ादी संग्रामियों और उनके परिवारों का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इसके अलावा विलक्षण प्राप्ति वाली 23 शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। उनकी तरफ से पंजाब सरकार की माई भागों विद्या स्कीम के अंतर्गत छात्राओं को 50 साइकिलें बांटी गई। पूरे जिले में करीब 9300 साइकिल 11वीं और 12वीं क्लास की छात्राओं को सौंपे जाने हैं। इसके इलावा उनकी तरफ से 20 सिलाई मशीनें, 6 ट्राई साइकिल और 6 व्हीलचेयर भी जरूरतमंद लाभपात्रियोंं को सौंपे गए।

    समारोह में परेड कमांडर डी.एस.पी. श्री गुरशेर सिंह संधू के नेतृत्व में 15 टुकडिय़ों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। टुकडिय़ों में पी.ए.पी. जालंधर के बैंड की टुकड़ी भी शामिल थी। समारोह के दौरान जहां विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगा रंग और सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया गया है, वहीं 11 विभागों द्वारा मिशन तंदुरुस्त पंजाब, कजऱ् माफी स्कीम, घर-घर रोजग़ार योजना, महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अलावा नशों के खि़लाफ़, वोटर जागरूकता और कानूनी सेवाओं संबंधी झांकी भी निकाली गई। झांकी में पहला स्थान जिला कानूनी सेवाएंं अथॉरटी की तरफ से निकाली झाँकी ने प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान पी.एस.पी.सी.एल. और तीसरा स्थान शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट स्कूलों से सम्बन्धित निकाली गई झाँकी ने प्राप्त किया।

      इस मौके पर राजनैतिक शख्सियतों में हलका विधायक चब्बेवाल डा.राज कुमार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती संतोष चौधरी, पूर्व राज्य सभा मैंबर और वाइस चेयरमैन इंडियन रेड क्रास सोसायटी श्री अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद और पूर्व एम.पी. श्री कमल चौधरी भी उपस्थित थे। समारोह में जिला और सैशन जज श्रीमती अमरजोत भट्टी, आई.जी. श्री नौनेहाल सिंह ने भी शिरक्त की, जबकि कमांडैंट पी.आर.टी.सी. जहानखेलां श्री भुपिन्दर सिंह, ए.डी.सी. (डी) श्री हरबीर सिंह, ए.डी.सी. (ज) श्रीमती अनुपम कलेर, एस.डी.एम. होशियारपुर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, आई.ए.एस. अधिकारी श्री गौतम जैन, सहायक कमिशनर (ज) श्री रणदीप सिंह हीर, जिला प्रधान फ्रीडम फाइटर श्री गुरदेव सिंह कोटफतूही के अलावा अन्य विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक शख्सियतों के अलावा स्कूली विद्यार्थी, अध्यापक और भारी संख्या में जिला निवासी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here