सोम प्रकाश की धर्म पत्नी अनीता कैंथ ने चब्बेवाल में किया चुनाव प्रचार

    0
    140
    होशियारपुर (शाम शर्मा ) भाजपा अकाली दल के सांझे उम्मीदवार श्री सोम प्रकाश कैंथ का पूरा परिवार भी चुनाव प्रचार में लग गया है |  श्री सोम प्रकाश की धर्म पत्नी श्री मति अनीता कैंथ ने आज होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा चब्बेवाल मेँ महिलाओं समेत प्रचार किया |
    डोर टू  डोर   प्रचार शुरू करने से पहले प्रदेश भाजपा अस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलबाग राय , मंडल प्रधान राजेश ललवान  वह पुर्वा कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने भाजपा कार्यलय में स्वागत किया |
                     कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ दिलबाग राय ने कहा कि सोमप्रकाश ज़मीन से जुड़े नेता है | जिन्हे प्रशासनिक सेवा के अनुभव के साथ -साथ लम्भा राजनीतिक अनुभव है | उसी के बदौलत वो लगातार दो बार फगवाढ़ा से चुनाव जीतते आ रहे है | होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लोग सोमप्रकाश को दिल से प्यार करते है | उनके चुनाव मैदान में आने से लोकसभा के वोटरों ने उनके हक़ में वोट करने का मन बना लिया है |
                                          कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीमती अनीता कैंथ ने कहा कि आज पुरे देश ने दोबारा से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट हो चुका है | इसलिए इस महायज्ञ में होशियारपुर लोकसभा के वोटर भी सोमप्रकाश जी के हक़ में वोट करके मोदी जी को मजबूत बनाना है | क्योकि सोमप्रकाश जी के हक़ में किया वोट सीधे मोदी जी को जाएगा |
                                           इसके बाद श्रीमती कैंथ सभी महिलाओं के साथ ‘भाजपा ज़िंदाबाद ‘ , सोमप्रकाश को लाना है , महिलाओं ने यह ठाना है | आदि नारे लगाते हुए अड्डा चब्बेवाल ने बाज़ारो में दुकानदारों से डोर टू डोर मिलकर सोमप्रकाश जी के हक़ में वोट डालने की अपील की | इस मौके पर उनके साथ नीलम शर्मा , अमृता कौर , सोनू रावलपिंडी , गगन सोनी ,लडू खोसला ,वरियाम सिंह आदि उपस्थित थे |
    3 Attachments

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here