सोनिया गांधी के अटल सुरंग का शिलान्यास करने से जुड़ी पट्टिका पुन: लगाएं, अन्यथा हम इसे लगवाएंगे: कांग्रेस

0
315

हिमाचल: ग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर अटल सुरंग के निर्माण का गलत तरीके से श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री उस पट्टिका को फिर से लगवाएं, जिस पर लिखा था कि इस सुरंग की आधारशिला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखी थी, अन्यथा सत्ता में आने के बाद कांग्रेस यह काम कर देगी।
कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रविवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि गांधी ने 23 जून, 2010 को सुरंग की आधारशिला रखी थी।
मंडी से सांसद ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी द्वारा रखी गई आधारशिला को हटाकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है।’’
उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति के जनजातीय क्षेत्र और राज्य के लोग इस तथ्य से अच्छी तरह वाकिफ हैं और ‘‘मुख्यमंत्री झूठ बोलकर लोगों को गुमराह नहीं कर सकते।’’
सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सरकार इस पट्टिका को फिर से नहीं लगाती है, तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही यह पट्टिका पुन: लगा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here