सेवा परमोधर्म के सिद्धांत पर कार्य करती भाजपा- निपुण शर्मा

    0
    140

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    सेवा ही संगठन अभियान के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहिंदर पाल मान ने बीत मंडल का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रदीप रंगीला, जिला मीडिया प्रभारी कमल वर्मा भी उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कोरोना की रोकथाम के लिए हैबोवाल, मेधवानी, झुगियां, बीनेवाल, कालेवाल बीत, नैनवा आदि गांवों में मास्क व काढ़ा भी वितरित किया।

    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि भाजपा का कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में भी ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रत्येक मंडल स्तर पर कोरोना पीड़ित परिवारों की देखभाल के साथ-साथ मजदूर व गरीब परिवारों की यथासंभव सहायता की जा रही हैं। शर्मा ने बताया कि राजनीति से ऊपर उठकर मानव सेवा में काम कर रहे हमारे भाजपा के कोरोना जोधा भाजपा परिवार के संस्कारों को लोगों के सामने लाने में सहायक हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहिंदर पाल मान ने कहा कि गढ़शंकर के बीत मंडल,गढ़शंकर मंडल, माहिलपुर मंडला, सैल्ला खुर्द मंडल में चल रहे सेवा कार्यों में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने देंगे। चारों मंडल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ लोगों की सेवा में कार्यरत हैं। उनकी तरफ से भी प्रत्येक सहयोग मिलता रहेगा।

    इस मौके पर बीत मंडल अध्यक्ष प्रदीप रंगीला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के निर्देशों अनुसार मंडल के सभी गांवों में सेवा अभियान शुरू किया गया हैं। जिसमें आम लोग जुड़ रहे हैं। कोरोना की इस गंभीर बीमारी से निजात पाने के लिए गांवों को सैनिटाइजर करने के इलावा ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने का काम किया जा रहा हैं।

    इस मौके पर विजय कुमार, सरपंच मंगत राम, राज कुमार, ब्रिज सिंह, जतिंदर राणा, लम्बरदार गंधरव सिंह, महिंदर पाल बिल्ला, अजिंदर सिंह, जगरूप राणा, राकेश राणा, ममता राणा, रजनीश जोशी, सोनू बीनेवाल,विवेक पंडित आदि भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here