सेंट सोल्जर स्कूल में छात्रों ने वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया

    0
    163

    होशियारपुर (सोढ़ी) सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में वल्र्ड फस्र्ट एड डे मनाया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फस्र्ट एड होता क्या है, फस्र्ट एड बॉक्स में किन चीजों को रखना चाहिए तथा फस्र्ट एड की एक मरीज के जीवन में किया अहमियत है के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान छात्रों को अपातकलीन समय के दौरान किसी मरीज को डाक्टर की मदद मिलने से पहले दी जाने वाली बनावटी सांस, किसी जख्मी को की जाने वाली मरहम पïट्टी के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल उर्मिल सूद ने बताया कि इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज ने 2000 में ‘विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवसÓ की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा संकट की स्थितियों में किसी की जान बचा सकती है। अक्सर सड़क दुर्घटना होने के कारण लोगों को प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता, जिससे लोगों की मौत हो जाती है। घर पर भी कोई दुर्घटना घट जाती है चाहे बड़े हों या बच्चे, इसके लिए भी फस्र्ट एड के जरिए तत्काल मदद दी जा सकती है। इस लिए हम सबको फस्र्ट एड की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। अंत में उन्होंने छात्रों को संकट के समय लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्टाफ ने सहयोग दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here