सेंट सोल्जर में ‘इंगलिश लैंग्वेज डे ‘ मनाया गया

    0
    150

    गढ़शंकर (सोढ़ी ) सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़शंकर में आज ‘इंगलिश लैंग्वेज डे ‘ मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को विश्व स्तरीय भाषा इंगलिश के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर स्कूल के चारों हाऊस में एक्शन वर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बड़े बच्चों की ओर से किए गए एक्शन को नन्हें छात्रों ने गेस्स करना था कि वह किया कर रहे हैं। इस दौरान ग्रीन हाऊस ने पहला, बलू हाऊस ने दूसरा ओर रेड तथा येलो हाऊस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेतायों को सम्मानित करते हुए डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि भाषा विचारों के आदान-प्रदान का साधन है। किसी एक भाषा का महत्व किसी दूसरी भाषा से कम नहीं है। इस लिए विश्व स्तर पर अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए उन सभी भाषायों को सीखने की अभिलाषा जरूरी है जिनके द्वारा आप अपने विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकते है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रिंसिपल शैली भला तथा समूह स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here