सेंट सोल्जर के छात्रों ने पोस्टर बनाकर हृदय के प्रति किया जागरुक

    0
    135

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    होशियारपुर : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर में ‘हृदय दिवस’ पर आनलाइन एक जागरूकता कार्यक्रम ‘हृदय हैं खास रखें ख्याल’ आयोजित किया गया। इस दौरान हृदय की तंदरुस्ति पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पोस्टर बनाकर हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर हृदय दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर उर्मिल सूद ने बताया के यह दिन प्रतेक वर्ष सितंबर महीने के आखरी रविवार को मनाया जाता था। पर 2014 से संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से इसे 29 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हृदय रोग, उनके कारण व रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।

    उन्होंने बताया के विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार प्रति वर्ष 2.5 मिलियन लोग हृदय रोग से मर रहे हैं तथा 2030 तक इसमें 2.3 मिलियन की वृद्धि होने की संभावना हैं। भारत में लगभग 26 प्रतिशत लोगों की मौत कारण भी हृदय रोग है। इस लिए हमें इससे प्रति सजग होने की जरूरत हैं। सूद ने छात्रों हृदय की तंदरुस्ती के लिए खेलों में भाग लेने तथा शरीर व्यायाम के लिए प्रेरित किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here