शिरोमणि अकाली दल ही हर वर्ग को बनता मान सम्मान देती है – लाली बाजवा

    0
    130
    होशियारपुर(रुपिंदर )। केवल शिरोमणि अकाली दल ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को आदर सम्मान देती आ रही है। उक्त विचार रणधीर सिंह भारज की यूथ अकाली दल की कोर कमेटी मैंबर की नियुक्ति पर ख़ुशी प्रगट करते हुए शिरोमणी अकाली दल होशियारपुर के जि़ला प्रधान जतिन्दर सिंह लाली बाजवा ने व्यक्त किए। लाली बाजवा ने हाई कमांड का धन्यवाद करते कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने हमेशा ही पार्टी में मेहनत करने वाले नौजवानों को उच्च पदों के साथ नवाज कर उनका मान बढ़ाया है। इस मौके पर रणधीर सिंह भारज ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, यूथ अकाली दल के सरपरस्त बिक्रम सिंह मजीठिया, शिरोमणी अकाली दल के जि़ला प्रधान जतिन्दर सिंह लाली बाजवा, यूथ अकाली दल के जनरल सचिव सरबजोत सिंह साबी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अकाली दल हमेशा अपने सच्चे वर्करों को बड़ी जि़म्मेदारियां देकर उनका सम्मान करती हैं।  इस दौरान रणधीर सिंह भारज ने कहा कि पार्टी की तरफ से सौंपी गई  जि़म्मेदारी को तनदेही के साथ निभाएंगे और हमेशा पार्टी को ऊंची बुलंदियों तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर हरजीत सिंह मठारू, बलराज सिंह चौहान, सुखजीत सिंह परमार, दलजिंदर सिंह धामी, मनप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह लाचोवाल, रजिंदर सिंह सेहरा, सतविंदर वालों, मिंटू, कमलजीत सिंह, नवी धामी, कुलदीप सिंह बजवाड़ा, प्रभपाल सिंह बाजवा, जगी कंग, अजमेर सिंह, गुरप्रीत सिंह कोहली आदि उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here