विजिलैंस ने ए.ई.टी.सी. को किया दो लाख की रिश्वत लेते काबू 

    0
    110

    टांडा –  उड़मुड़ ( शाम शर्मा ) :  विजीलैंस ब्यूरो पंजाब होशियारपुर की टीम ने आज टांडा में वाईट हाऊस पैलेस में दो लाख की रिश्वत लेने वाले एक्साइज एंड टैक्ससेशन विभाग के फ्लाईंग विंग के ए.ई.टी.सी. कम असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स हरमीत सिंह को रंगे हाथों काबू किया है।वही अधकारी की  मदद करने वाले स्थानीय सी. ऐ. रमन सोंधी भी विजीलेंस के हत्थे चढ़ गया।
    गांव गिल के नज़दीक एस जी पी सी सदस्य जथेदार तारा सिंह सल्लां के वाईट हाऊस पैलेस में उक्त आरोपी हरमीत सिंह प्रबंधकों को टैक्स को ले कर कमिया बता डरा धमका  कर तंग परेशान कर रहा था और  इस पैलेस के लिए सेवाएं  देने वाले टांडा के ही सी. ऐ. रमन कुमार सोंधी उसकी सहायता कर रहा था।  जी. एस .टी. टैक्स के पेपर वर्क में कमिया गिना कर डराते हुए अधिकारी  हरमीत सिंह पैलेस में से ज़रूरी दस्तावेज़ ज़बरदस्ती उठाने के बाद पैलेस मालिकों  को डरा के सात लाख की रिश्वत की मांग की थी तथा वह सी. ऐ .रमन सोंधी की मिलीभगत  से पिछले दस दिनों में तीन लाख रूपए ले लाने के बाद अब दो लाख रूपए की और मांग कर रहा था उक्त अधिकारी से तंग आ कर जथेदार तारा सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को की थी। जिसके आधार पर विजिलेंस के डी. एस. पी. होशियारपुर दलवीर सिंह होठी के नेतृत्व में टीम बताए गए समय के अनुसार ऐ .ई टी .सी. हरमीत सिंह व् सी. ऐ. रमन कुमार सोंधी दोपहर दो बजे के क़रीब पैलेस में आए तो अधिकारी ने दो लाख की रिश्वत ले कर जब सी ऐ को पकड़े तो विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगे हाथ काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू करदी है फोटो फ़ाइल : विजिलेंस की कार्रवाई बारे जानकारी देते दिए
    डी. एस .पी. होशियारपुर दलवीर सिंह होठी |आरोपियों को लेकर जाती विजिलेंस की टीम |

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here