मोना जायसवाल के नेतृत्व में पंजाब में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बनाएगी भाजपा उम्मीदवारों को विजयी: अर्चना जैन

    0
    162

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रुपिंदर)

    भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्केट होशियारपुर में आज जिला भाजपा महिला मोर्चा की एक बैठक जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उसके अतिरिक्त राकेश सूद, तलवाड़ ने भी भाग लिया। बैठक में महिला मोर्चा को अपने सभी संगठनात्मक रिक्त स्थानों की पूर्ति के अतिरिक्त बूथ स्तर पर टीमे गठन करने के आदेश दिए गए।

    मोना जायसवाल ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जो मूल्यों पर आधारित राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग की आबादी 50%के करीब हैं इसलिए महिलाएं देश की राजनीती को कोई भी मोड़ देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की महिलाओं को अभी से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी विसात विछा देनी चाहिए। इस मौके पर गीता कोहली, हेम लता विग, रजनी सैनी, बिंदु सूद, संतोष कुमारी वशिष्ट, राधा, सिमसि डडवाल, त्रिशला शर्मा,सुरिंदर कौर, उषा भल्ला, हर्षा, एडवोकेट प्रिया आदि भी उपास्थि थे।अर्चना जैन सभी नेत्रिओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मोना जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सभी जगह पर भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान डालेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here