पंजाब में विकास की नई इबारत लिखेगी भाजपा- सुभाष शर्मा

    0
    146

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रुपिंदर)

    जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, अरुणेश शाकर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में डॉ सुभाष शर्मा ने मण्डल अध्यक्षों से मण्डलों के संगठनात्मक ढाँचे की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक टिप्स भी दिए। पार्टी का जनाधार और बढ़ाने के लिए मण्डल अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व को सुझाव भी दिए।

    इस मौके पर डॉ सुभाष शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कोरोनकाल में सेवा कार्य कर हैं, सराहनीय हैं। सभी मण्डल पदाधिकारी बूथ स्तर तक मोदी सरकार की जनहित नीतियों को लागू करवाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा ही सरकार बनाएगी।विपक्षी पार्टिया बेशक जितना मर्ज़ी किसानी की आड़ लेकर पंजाब की जनता को गुमराह कर लें। लेकिन जनता अब इन सियासी मौकापरस्त लोगों को सबक सिखाना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया हैं कि कृषि कानून रद्द नही होंगे, लेकिन किसान भाईचारे के लिए इस कानून में संशोधन के लिए केंद्र सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। किसानों की आय दोगुना करने को मोदी सरकार सदैव वचनबद्ध हैं। किसानों के खातों में सीधे पैसे डाल कर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया हैं। इसके इलावा पंजाबी भाईचारे के लिए अनेकों काम मोदी सरकार ने कर एक नया कीर्तिमान बनाया हैं। जो पिछले 70 सालों में किसी सरकार ने नही किया। जब जब केंद्र में कांग्रेस सरकार आई उन्होंने दलितों, गरीबों, किसानों को दबाने का ही काम किया। लेकिन अब पंजाब में ऐसा नही होगा। भाजपा सत्ता के नशे में चूर कैप्टन सरकार को 2022 में जनता के सहयोग से सबक सिखाएगी और पंजाब में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

    इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी, रमेश ठाकुर, संजू अरोड़ा, अजय चोपड़ा, अश्वनी कुमार राणा, हरदीप सिंह लौंगिया, अमरजीत सिंह लाडी, गुरजीत सिंह सूरी, अश्वनी गैंद, तरुण अरोड़ा, सुखबीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा पिंकी, जवाहर खुराना आदि उपस्थित थे।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here