दुनिया को शांति व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत- शिवराज सिंह

    0
    141

    होशियारपुर,(सिमरन) :

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 152वें जन्म दिवस पर एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल के अलाव अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उनके साथ एस.पी. आर.पी.एस संधू, सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपाल वीर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल ने कहा कि दु्निया को शांति व अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का देश को स्वतंत्र करवाने में बहुत अहम योगदान हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनके जन्म दिवस पर याद किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस दिवस पर सभी की ओर से प्रण किया जाए कि वे जहां कोविड के फैलाव को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य हिदायतों का पालन करेंगे वहीं धान की पराली को भी आग नहीं लगाएंगे व पर्यावरण के साथ-साथ स्वस्थ समाज का भी संदेश देंगे, और यही महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।एस.पी. आर.पी.एस. संधू ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हमें गरीबों व जरुरतमंदों की मिशनरी भावना के साथ सेवा करने का रास्ता दिखाया हैं और हमें उनके बताए गए रास्तों पर चलना हैं और अन्यों को भी प्रेरित करना हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की शिक्षाओं पर चल कर ही सफलता हासिल की जा सकती हैं। सहायक कमिश्नर(सामान्य) किरपार वीर सिंह ने कहा कि गांधी जी के शांति व अहिंसा के सिद्धांत पर चलना आज के समय की मुख्य जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को संकल्प लेकर उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन दर्शन और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here