गन प्वाइंट पर एन.आर.आई. से थार लूटते दौरान गई लुटेरे की जान

0
306

लुधियाना: गांव बारनहाड़ा के पास एन.आर.आई. से बाइक सवार दो लुटेरों ने महिंदरा थार छीनने की कोशिश की। मगर एनआरआई ने कार नहीं रोकी तो पीछा कर रहे लुटेरों का बाइक बेकाबू हो गया और वह दीवार में जा घुसा। जिस कारण दोनों लुटेरे घायल हो गए। जिन्हे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। एक लुटेरे की हालत गंभीर थी। जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। लुटेरों के कब्जे से 32 बोर की रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने गांव बारनहाड़ा के परविंदर सिंह की शिकायत पर जालंधर के बुर्ज निवासी हरप्रीत सिंह और मजारा खुर्द निवासी लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस में लखविंदर सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह को पुलिस ने अदालत पेश कर रिमांड हासिल किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस शिकायत में परविंदर सिंह ने बताया है कि वह अपनी थार में सवार होकर दोराहा से अपने घर गांव बारनहाड़ा जा रहा था। उसके गांव से कुछ दूरी पर तडक़े करीब तीन बजे दोनों आरोपी बाइक पर उसका पीछा करने लग गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल की नोक पर उसे रोकने की कोशिश की। तब उसने गाड़ी भगाई तो आरोपियों ने बाइक साथ साथ लगाकर उसकी कार पर डड़ा मार कर रोकने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here