किसानों ने ब्यास दरिया पुल नज़दीक जलाया मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला

    0
    137

    टांडा उड़मुड़, जनगाथा टाइम्स: (सिमरन)

    हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं ने ब्यास दरिया पुल नज़दीक रोस प्रदर्शन किया। इस मौके मंड इलाके के अलग अलग गांवों से संबंधित किसानों तथा मज़दूरों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला जलाया। जत्थेबंदी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू तथा सविंदर सिंह चुताला के दिशा निर्देशों अधीन जिला प्रधान कुलदीप सिंह बेगोवाल, सचिव कश्मीर सिंह फत्ता कुल्ला के नेतृत्व में हुए इस रोस प्रदर्शन दौरान रड़ा मंड, टाहली, फत्ता कुल्ला, गन्धुवाल इत्यादि गांवों से संबंधित किसानों का पुतला जलाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उक्त आगुओं ने कहा कि खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे अन्नदाताओं के संघर्ष को ज़बरदस्ती दबाने के मोदी तथा भाजपा सरकार के नापाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसान एकजुट हो कर इस का विरोध करेंगे तथा खेती कानूनों को रद्द करवा कर ही घरों को वापिस आएंगे।

    इस मौके कुलदीप सिंह रड़ा, गुरजीत सिंह वल्टोहा, मोता सिंह, राजा टाहली, बलजीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरसेवक सिंह, तरसेम सिंह, निशान सिंह, गुरबचन कौर, जसबीर कौर, महिंदर कौर, सनी, बलराज सिंह, शमशेर सिंह, संदीप सिंह, मन्ना सिंह, तरलोक सिंह, जगीर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here