कांग्रेस का हाथ थामने पर पार्षद मुखी राम का कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

    0
    144

    होशियारपुर, जनगाथा टाइम्स: (रविंदर)

    नगर निगम के वार्ड नंबर 8 से आजाद विजयी हुए पार्षद मुखी राम ने स्थानीय असलामाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा तथा जिला अध्यक्ष कुलदीप नंदा की उपस्थिती में करीब 75 लोगों के साथ कांग्रेस का हाथ थामा। इस मौके पर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा तथा जिला अध्यक्ष कुलदीप नंदा ने पार्षद मुखी राम का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि पार्षद मुखी राम सुलझे हुए व्यक्तित्व के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद मुखी राम का सारा परिवार जनसेवा को समर्पित रहा हैं। पार्षद मुखी राम के पिता चौ. बिलासा राम लगातार तीन बार मुहल्ला असलामाबाद में पार्षद रहे हैं। उनके द्वारा दी गई सेवाओं के मद्देनजर ही जनता ने उन्हें बतौर पार्षद सेवा करने का मौका दिया हैं।इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उमीद हैं कि पार्षद मुखी राम पार्टी की पूरी मेहनत व ईमानदरी दे सेवा करते हुए पार्टी में अपना जायज मुकाम हासिल करेंगे। इस मौके पर कुलदीप नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोक हित की पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत व सेवाओं को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को उनका बनता मान समान देती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुखी राम पार्टी में रहते हुए अपनी जन हितैषी सोच से पार्टी का नाम रोशन करेंगें। इस मौके पर मुखी राम ने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा तथा जिला अध्यक्ष कुलदीप नंदा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी की उमीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगे तथा पूरी तनदेही के साथ पार्टी तथा जनता की सेवा करेंगें। इस मौके पर मुखी राम ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

    इस मौके पर मेयर सुरिंदर छिंदा, पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी, अमरीक चौहान, परमजीत कौर, बक्शीश कौर, मलकीत सिंह, ब्लाक समिति सदस्य बलविंदर सिंह, सुरेश कुमार, सोहन सिंह, गुरदयाल सिंह, निर्मल सिंह, शिव कुमार, सतपाल मैपी, बक्शी राम बधन, दयाल चंद, कृष्ण गोपाल, राज कुमार नैय्यर, फौजी बलदेव सिंह, परमजीत सिंह खालसा, महिंदर सिंह कैंथ, सतनाम सैनी, हरनाम सिंह, परमजीत सिंह, अक्सदीप सिंह,परगट सिंह, दलबीर सिंह, स्वर्ण चंद, जगीर सिंह, नरिंदर कौर, सोनिया नैय्यर, संतोष कुमारी, मनजीत कौर, बिमला देवी, रीना्, बलदेव कौर, गुरदेव कौर, रेशम कौर, नरेश कुमारी, महिंदर कौर सैनी अदि सहित भारी संख्या में लोग उस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here