अश्विनी शर्मा (छोटा) भाजपा की ओर से पर्यावरण प्रमुख नियुक्त

    0
    127

    होशियारपुर,जनगाथा टाइम्स: (रुपिंदर)

    जिला भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान की आज एक बैठक जिला संयोजक सुरेश भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के साथ जिला महामंत्री विनोद परमार, सेवा अभियान के सह प्रभारी डॉ बिंदुसार शुक्ला,भारत भूषण वर्मा, डॉ राजीव कोहली व जिला मीडिया प्रभारी कमल वर्मा उपस्थित हुए।

    बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक भाटिया ने बताया कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण के महत्व को समझते हुए भाजपा ने इस उपक्रम को गति प्रदान करने के लिए अश्वनी शर्मा को जिला पर्यावरण प्रमुख नियुक्त किया हैं। पर्यावरण के महत्व को ध्यान में रखते सेवा अभियान टीम की ओर से अश्वनी छोटा को पौधा भेंट करके दायित्व सौंपा गया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में प्रकृति ने अपना विकराल रूप धारण करके हम सबको को चेताने का प्रयास किया हैं कि हम सभी प्रकृति का अधिक दोहन न करें। क्योंकि मनुष्य ने विकास के नाम पर प्रकृति पर अधिक अत्याचार किया हैं। जिसके दुष्परिणाम आक्सीजन की कमी आदि के द्वारा वातावरण में जहरीली गैसों के रूप में अब सामने आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला भाजपा होशियारपुर की ओर से प्रथम चरण में 2100 पौधों का पौधरोपण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों, पार्कों धार्मिक स्थानों व विद्यालयों आदि में पौधरोपण करके वातावरण को पुष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। जिला भाजपा के 14 मण्डलों में पौधरोपण का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओ व आमजनमानस के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ और हरियालीपूर्ण वातावरण दे सकें। इस मुहिम के अंतर्गत हम अपने परम्परागत पौधों का वितरण व रोपण करेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here