सेंट सोल्जर ग्रुप ने छात्रों को दी 28,000 रु. की छात्रवृति

    0
    214

    होशियारपुर (सोढ़ी ) छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने के मंतव से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा दी जाती मास्टर राजकँवर चोपड़ा 1 करोड़ छात्रवृत्ति के अंतर्गत सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि बी.ए. एल.एल.बी. तीसरे समेस्टर की अशनप्रीत कौर, बी.कॉम. एल.एल.बी. तीसरे समेस्टर की परनीत कौर, नौवें समेस्टर की हिमांगी शर्मा, एल.एल.बी. पहले समेस्टर की महेश रहेजा और अशोक कुमार की पढाई के प्रति लग्न और कमज़ोर आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए 28,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि सेंट सोल्जर हर उस छात्र के साथ है जो पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहता है। लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने छात्रों को चेक प्रदान करते हुए मन लगाकर पढऩे को कहा। छात्रों ने सेंट सोल्जर ग्रुप की मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन करेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here