गढ़दीवाला, जनगाथा टाइम्स: (रविंदर)
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला की ओर से पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अलग-अलग तरह के पोस्टर बनाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। छात्रों पेंटिंग बनाकर बताया कि कुदरती स्रोत्रों के से दोहन धरती पर संतुलन पैदा हो रहा हैं। प्रदूषित वातावरण विभिन्न प्रकार की बीमारीयों को जन्म देता हैं। इस लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी हैं।
स्कूल प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह किसी समुदाय या शहर की समस्या नहीं हैं बल्कि दुनिया भर की समस्या हैं। इस समस्या का समाधान किसी एक व्यक्ति के प्रयास करने से नहीं होगा। अगर इसका निवारण पूर्ण तरीके से नहीं किया गया तो एक दिन जीवन का अस्तित्व नहीं रहेगा। प्रत्येक आम नागरिक को पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने सभी छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा के अधिक से अधिक पेड़ लगाने ओर प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित किया।