होशियारपुर (शाम शर्मा )। रोटरी क्लब होशियारपुर मेन की इंस्टालेशन सैरेमनी प्रधान महिंदर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में रोटरी अरविंद हाल भग्य तारा अस्पताल होशियारपुर में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व गवर्नर (2018-19) रोटेरियन परविंदरजीत सिंह शामिल हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान से बैठक की शुरूआत की गई तथा मुख्यातिथि पूर्व जिला गवर्नर ने प्रधान महिंदर सिंह चौधरी जोकि आऊटगोइंग प्रधान थे उनके गले से कॉलर उतारकर नए प्रधान रोटेरियन वरिंदर चोपड़ा को कॉलर पहनाकर विधिवत रूप से रोटरी प्रधान (वर्ष 2019-20) नियुक्त किया तथा सचिव के लिए रोटेरियन रवि जैन की नियुक्ति की। अपने प्रधानगी संबोधन में वरिंदर चोपड़ा ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है वे उसे बाखूबी निभाएंगे तथा रोटरी आदर्शों को आगे रखकर चलेंगे। इस मौके पर उन्होंने गवर्नर साहिब द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की। बैठक को रोटेरियन पूर्व जिला गवर्नर जी.एस.बावा, अरूण जैन ने भी संबोधित किया। अंत में आए हुए मुख्यातिथि तथा सहायक गवर्नर को क्लब सदस्यों द्वारा दौशाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूलों से अध्यापक, लोकल क्लबों के प्रधान सचिव भी उपस्थित थे। अंत में क्लब सचिव रवि जैन व रोटेरियन राजिंदर मोदगिल ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।
रोटरी मेन के प्रधान बनने पर वरिंदर चोपड़ा की हुई विधिवत ताजपोशी
इस अवसर पर रोटेरियन जी.एस.बावा, अरूण जैन, अशोक जैन, महिंदर सिंह, चतुर्भुज जोशी, राजिंदर कुमार मोदगिल, रवि जैन, अशोक मल्होत्रा, सतीश पुरी, ओ.पी., सूद, दिनेश नागपाल, टिमाटनी आहलुवालिया, सीमा सैनी, जसवीर सिंह, वंदना महाजन, रीटा मोदगिल, डा. सुभाष जलाली, हर्षविंदर सिंह एवं रोहित चोपड़ा उपस्थित थे।