जनगाथा / श्री मुक्तसर साहिब / शहर के थांदेवाला रोड पर पांच वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने गली के ही 18 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्चे के पिता ने बताया कि उसका पांच वर्षीय बच्चा गली में खेल रहा था। जोकि अकसर ही सामने वाले घरों में चला जाता है। बीते शनिवार की दोपहर को भी वह घर से चला गया और सामने रहते परगट सिंह के घर में चला गया। 18 वर्षीय परगट सिंह जोकि घर में अकेला था उसने बच्चे को अपनी हवस का शिकार बना डाला। काफी समय तक बच्चा वापस नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढता हुआ उसके घर पहुंचा, जहां परगट सिंह उसके साथ कुकर्म कर रहा था और बच्चा चीक रहा था। उसे देखकर परगट सिंह भाग गया। उसने बच्चे को उठाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर थाना सिटी सिटी प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता के बयानों पर परगट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।