छह जनवरी-इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी दिए जाने के अलावा छह जनवरी के नाम और क्या दर्ज है?

    0
    286

    इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी I
    देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी के दिन फांसी दी गई थी. सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी थे I इन दोनों ने 31 अक्टूबर, 1984 को इंदिरा गांधी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी. बेअंत सिंह को उसी वक्त अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था. इस षड्यंत्र को रचने में केहर सिंह भी शामिल थाI

    आज की तारीख से जुड़़ी महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
    1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया.

    1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन.

    1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म.

    1959: भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म भी छह जनवरी को ही हुआ था.उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता था.

    1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म.

    1977 : संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड ‘सेक्स पिस्टल्स’ के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उसके साथ करार रद्द किया.

    1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई.

    1992 : अमेरिकी सरकार ने इसी दिन स्तन प्रतिरोपण पर रोक लगाई थी.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here