अनाज मंडी का कबाड़ 1 करोड़ डेढ़ लाख में बिका

0
225

शाहाबाद मारकंडा: प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में से शाहाबाद अनाज मंडी ने कबाड़ के लिए लगाई गई बोली में रिकॉर्ड स्थापित किया। मार्कीट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने बताया कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष मंडी के कबाड़ की बोली में शाहबाद अनाज मंडी पूरे प्रदेश में अव्वल रही।
संधू यूल ब्रैकेट नामक कम्पनी ने 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपए की उच्चतम बोली लगाकर अनाज मंडी के कबाड़ का ठेका अपने नाम किया। उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल शर्मा की उपस्थिति में किसान विश्राम गृह में आयोजित मंडी के कबाड़ की बोली में कुल 24 बोलीदाताओं ने भाग लिया। एक के बाद एक ऊंची बोली लगाते हुए जब बात 1 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई तो शाहाबाद अनाज मंडी का नाम हरियाणा के इतिहास में अब तक की सर्वोच्च मूल्य पर कबाड़ बेचने वाली मंडी के रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
कृष्ण मलिक ने बताया कि बोली से पहले उपस्थित सभी बोलीदाताओं से 1 लाख रुपए का ड्राफ्ट धरोहर राशि के रूप में जमा करवाया। संधू यूल ब्रैकेट के नाम से 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रूपए का कबाड़ का ठेका छूटने उपरांत नियमानुसार कम्पनी द्वारा कुल बोली का 25 प्रतिशत यानि 1 लाख धरोहर राशि के अतिरिक्त 26 लाख रुपए मौके पर ही जमा करवा दिए गए। सचिव ने बताया कि हरियाणा मंडी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि मंडी में कबाड़ की बोली 1 करोड़ रुपए से ऊपर गई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here